{"_id":"5b5778bf4f1c1b1e308b6b6a","slug":"morani-gangrepe-a-photo-of-the-victim-was-sent-to-more-than-70-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोरनी गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, 70 से ज्यादा लोगों को भेजी गई थी पीड़िता की फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोरनी गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, 70 से ज्यादा लोगों को भेजी गई थी पीड़िता की फोटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की घटना जिस गेस्ट हाउस में हुई, उसके बाहर से बरामद सेक्स वर्धक दवाएं, व अन्य आपत्तिजनक चीजों की बरामदगी से साफ हो गया है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को बुलाया जाता था। व्हाट्सएप पर आरोपियों को पीड़िता के फोटोग्राफ भी भेजे गए थे।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे धंधे को सोशल साइट्स और मोबाइल के जरिए आपरेट किया जा रहा था। पीड़िता के फोटोग्राफ 70 से अधिक लोगों को भेजे गए, जबकि गैंगरेप मामले में 40 आरोपियों के शामिल होने का आरोप है। ऐसे में पुलिस कुछ आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी धाराएं जोड़ सकती है।
गेस्ट हाउस में नशा भी परोसा जाता था
गेस्ट हाउस के बाहर बीड़ी, सिगरेट और शराब की बोतलें भी इधर-उधर बिखरी पड़ी दिखीं। ग्रामीणों का कहना है कि गेस्ट हाउस के बाहर ऐसी-ऐसी आपत्तिजनक चीजें पड़ी रहती हैं कि यहां से गुजरने में भी शर्म आती है। घटना के बाद स्कूली बच्चों ने भी आने-जाने का रास्ता बदल लिया है। गेस्ट हाउस के कमरों से कई नशीले पदार्थों की भी बरामदगी हुई है, जिसकी पड़ताल के बाद इस मामले में कई और खुलासा होने की उम्मीद है।

अब तक हो चुके हैं 10 आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
इस गेस्ट हाउस में न केवल जिम्मफरोसी बल्कि युवाओं के नशे की लत को भी पूरा करने के लिए सभी इंतजाम किए जाते थे। गांव में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यहां हफ्ते के कुछ दिनों में अक्सर बहुत शोर होता था। पार्टी किस तरह की होती थी और क्यों शोर मचाया जाता था, इस बारे में किसी को खबर नहीं। पुलिस इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि इस बात का खुलासा हो सके यहां किस तरह की गतिविधियां कब से चल रही थीं और रैकेट में कौन लोग शामिल हैं।
इस मामले में सबसे पहले चंडीगढ़ ने दो आरोपी सन्नी और अवतार को गिरफ्तार किया। इसके बाद साहब सिंह और फिर छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाल रही है ताकि उनकी भूमिका सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। मंगलवार को एक और गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।