{"_id":"08f2edfa49b0dc2d0ce8c130f6e93412","slug":"monkeys-terror-death-of-village-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आतंक ने ली ग्राम सचिव की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदरों के आतंक ने ली ग्राम सचिव की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा (कुरुक्षेत्र)
Updated Mon, 12 May 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
बंदरों से बचने के प्रयास में ग्राम सचिव तीसरी मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में यह घटना घटी।
विज्ञापन
ग्राम सचिव को गंभीर हालात में स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र से कुरुक्षेत्र लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
लाडवा के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले 42 वर्षीय ग्राम सचिव रमन पुरोहित सोमवार को किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान वहां कई बंदर आ गए।
उनसे बचने का प्रयास करते हुए रमन तीन मंजिला भवन से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया। एलएनजेपी में उपचार के दौरान रमन की मौत हो गई।
बताया गया है कि नीचे गिरने की वजह से रमन पुरोहित की कमर में चोट आई थी और अंदर ब्लीडिंग होने के कारण उनकी मौत हो गई।