{"_id":"5ce964a9bdec22073073e9c6","slug":"money-cut-from-bank-account-after-phone-call-in-haryana-s-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फोन कॉल से रहें सावधान! बस इतना कहते ही युवक के खाते से गायब हो गए 47 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इस फोन कॉल से रहें सावधान! बस इतना कहते ही युवक के खाते से गायब हो गए 47 हजार
Sun, 26 May 2019 12:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 May 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की तमाम सजगता के बाद भी बैंक खातों से पैसे कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फोन कॉल्स के द्वारा ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। खाते से पैसे गायब करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने ऐसा ही एक और मामला दर्ज किया है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जीत धर्मकांटा के प्रभजोत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके खाते से किसी ने 47400 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रभजोत ने कहा कि अर्बन एस्टेट स्थित एसबीआई शाखा में उसका खाता है। 23 मई को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कहा कि आपके अकाउंट से जो पैसे कट रहे हैं और इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। प्रभजोत ने अकाउंट चेक किया तो 7900 रुपये कटे हुए थे।
विज्ञापन
वह कुछ ही देर में बैंक में पहुंच गया लेकिन तब तक उसके अकाउंट से छह बार 7900-7900 रुपये कट चुके थे। प्रभजोत ने बताया कि उसके खाते से कुल 47400 रुपये निकाल लिए गए जबकि उसका एटीएम और पिन नंबर उसके पास ही थे। जांचकर्ता एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।