{"_id":"d91145f8ae966ffc0a3667aa4409605b","slug":"molestation-with-woman-staff-of-hospital-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में सो रही महिलाकर्मी को देख जागी हवस और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में सो रही महिलाकर्मी को देख जागी हवस और...
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Tue, 06 Oct 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को डिलीवरी के लिए लाए युवक ने सो रही महिला कर्मी से अश्लील हरकत कर दी। इस घटना के बाद घंटेभर अस्पताल में हंगामा हुआ। मामला हरियाणा के भिवानी का है।
विज्ञापन
यहां पुराना बस स्टैंड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को डिलीवरी के लिए लाए एक युवक ने महिला अटेंडेंट से अश्लील हरकत की। महिला पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अटेंडेंट के बयान दर्ज कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला सोमवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में एक युवक ने सो रही महिला अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकत की। महिला अटेंडेंट की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन, स्टाफ सदस्य पहुंचे तो युवक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
बाद में जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बावड़ी गेट सिंघीकाट मोहल्ला वासी करीब 25 वर्षीय युवक अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आया था। पत्नी अस्पताल में भर्ती थी और उसने ही महिला अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकत की है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस पहुंची।
महिला पुलिस ने अटेंडेंट के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज करवाए। इसके आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में महिला थाना से हवलदार मंजू देवी ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ की शिकायत आई है। महिला की शिकायत पर बावड़ी गेट वासी सुमित के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।