{"_id":"c22f3f2e539b38516494c0fd02f006d9","slug":"molestation-with-woman-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से देवर के दोस्त ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से देवर के दोस्त ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लोमाजरा निवासी एक महिला ने अपने देवर के दोस्त सूरज पर घर के बाहर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
सेक्टर-31 थाने का कार्यभार देख रहे एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी सूरज हल्लोमाजरा का रहने वाला है। वह पीड़िता के देवर का दोस्त है और अक्सर घर में आना-जाना होता है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वीरवार शाम को वह गली में खड़ी थी। इसी दौरान सूरज वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध पर भी जब सूरज नहीं माना तो महिला ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भाग गया। उन्होंने घटना की शिकायत कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।