{"_id":"2956f81377a9a1c9698a8df0fb876af2","slug":"molestation-with-woman-by-police-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस पुलिसकर्मी ने महिला से की अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस पुलिसकर्मी ने महिला से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पंचकूला के सेक्टर 14 थाना के सब इंस्पेक्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि पंचकूला पुलिस का सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीचंद बिना मनीमाजरा पुलिस को इत्तला दिए उसके घर में जबरन घुस आए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
महिला का आरोप है कि किसी केस में देवर को फंसाने के लिए सब इंस्पेक्टर उनके देवर को घर से उठाने के लिए आया था। मनीमाजरा पुलिस को मंगलवार देर शाम दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब उसका देवर घर पर नहीं मिला तो सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीचंद ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि वो मुझे और मेरी सास को उठाकर थाने ले जाएगा। आरोप के मुताबिक घ्ार पर छापामारी के समय पंचकूला पुलिस के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने शनिवार को इंदिरा कॉलोनी के सोनू नाम के युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला के देवर का नाम आया था।
विज्ञापन
इसी कारण पुलिस ने छापामारी की। थाना प्रभारी के मुताबिक मनीमाजरा पुलिस में इसकी डीडीआर दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभ्रदता के मामले में बुधवार को संबंधित पुलिस आधिकारी और महिला को थाने बुलाया गया है। जांच के दौरान जो भी मामला सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।