फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with student, serious allegation on professor

'अश्लील हरकतें करते हैं पीएचडी के प्रोफेसर'

Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
molestation with student, serious allegation on professor

उत्तर भारत की प्रसिद्ध थापर यूनिवर्सिटी में पीएचडी छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। पीड़िता के समर्थन में हिंदू संगठन मैदान में उतर आए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ हिंदू नेता यूनिवर्सिटी गए और वहां उच्चाधिकारियों से मिलकर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर पुलिस में जाने और यूनिवर्सिटी के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पीड़िता के कजनभाई ने बताया कि उसकी चचेरी बहन (25) थापर यूनिवर्सिटी के न्यूक्लीयर फिजिक्स विभाग से साढ़े तीन साल से पीएचडी कर रही है। विभाग के जिस प्रोफेसर के अधीन वह पीएचडी कर रही है, उसने शुक्रवार को उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इससे पीड़िता को भागकर अपनी इज्जत बचानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थापर यूनिवर्सिटी प्रशासन को 3 दिन का समय

molestation with student, serious allegation on professor

दो साल पहले भी इस प्रोफेसर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की थीं। उस समय वे लोग बदनामी के डर से चुप कर गए। प्रोफेसर ने भी अपनी गलती मान कर माफी मांग ली थी। बावजूद इसके वह सुधरा नहीं।

पीड़ित युवती ने अपने साथ हुई अश्लील हरकतों के बारे में जब पिता को बताया, तो वे हिंदू संगठनों के पास मदद को गए। सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के ओहदेदार लखविंदर सरीन और युवा मोर्चा के नेता इकट्ठा होकर थापर यूनिवर्सिटी पहुंचे।

वहां न्यूक्लीयर फिजिक्स विभाग के हेड डा. मनोज कुमार शर्मा और डीन स्टूडेंट अफेयर डा. ओपी पांडे से मिलकर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने इन उच्चाधिकारियों से आरोपी प्रोफेसर को नौकरी से सस्पेंड करने की मांग की।

मांग पूरी न होने पर हिंदू संगठनों के साथ मिलकर पुलिस में जाने और यूनिवर्सिटी के बाहर धरने-प्रदर्शन लगाने की चेतावनी दे डाली। लखविंदर सरीन ने कहा कि हर हालत में इंसाफ लिया जाएगा। थापर यूनिवर्सिटी प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई करें, वर्ना आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed