फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with student and attempt to rape by teacher

शिक्षक ने छात्राओं के साथ पार करनी चाही हदें तो...

Wed, 18 Mar 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा(कुरुक्षेत्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा(कुरुक्षेत्र) Updated Wed, 18 Mar 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
molestation with student and attempt to rape by teacher

शिक्षक अकसर स्कूली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता रहता था। जब शिक्षक ने अपनी हदें पार करनी चाही तो छात्राओं ने इस संदर्भ में अपने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालय सूरा के अध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांववासियों व स्कूली बच्चों से मामले की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत प्रभाव से आरोपी अध्यापक की शिक्षा विभाग से सेवाएं समाप्त कर दी।
विज्ञापन


गांव सूरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत अध्यापक पर स्कूली छात्राओं के साथ अकसर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगते रहे थे। ग्राम पंचायत सूरा के सदस्य जसविंद्र सिह ने बताया कि शिक्षक अकसर स्कूली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक की हरकतों की जानकारी छात्राओं द्वारा अपने परिजनों को दी गई, जिसके बाद छात्राओं के परिजनों सहित गांववासी स्कूल पहुंचे। गांववासियों के आने की सूचना पाकर आरोपी अध्यापक स्कूल से फरार हो गया। अध्यापक को वहां न पाकर गांववासियों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

आरोपी शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई

molestation with student and attempt to rape by teacher

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में पहुंचकर मामले की जांच की तथा शिक्षक पर अभद्र व्यवहार करने का दोषी पाए जाने पर अध्यापक की सेवाएं समाप्त कर दी। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। वहीं इस संदर्भ में जब स्कूल के अध्यापक से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

बता दें कि इससे पहले भी आरोपी अध्यापक को 31 अक्टूबर 2013 में एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोप में निलंबित किया गया था। उस समय यह अध्यापक गांव जैनपुर जाटान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत था, जहां आरोपी अध्यापक की न केवल गांव की महिलाओं ने जमकर पिटाई की थी, बल्कि उसे पुलिस के हवाले भी किया था।

शिक्षा विभाग ने उस समय अध्यापक को निलंबित करके उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की थी। इस घटना से करीब दो महीने पहले ही इस अध्यापक को गांव जैनपुर से डेपुटेशन पर गांव सूरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भेजा गया था।    
 
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धीरज मलिक ने बताया कि अध्यापक का व्यवहार बच्चों के प्रति अभद्र व असामान्य पाया गया है। पहले भी शिक्षक को इसी प्रकार के आरोपों के चलते निलंबित किया गया था। अब गांव सूरा में हुए ताजे मामले के चलते उक्त शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले ही शिक्षक को गांव जैनपुर के स्कूल से डेपुटेशन पर गांव सूरा स्कूल में भेजा गया था। अब मामले की जानकारी और आरोपी शिक्षक के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए उन्होंने डीसी को पत्र भी लिख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed