{"_id":"586921a14f1c1b425ceedc38","slug":"molestation-with-programme-officer-in-nss-camp-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSS कैंप में प्रोग्राम ऑफिसर के साथ छेड़छाड़, भड़क गए वॉलंटियर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NSS कैंप में प्रोग्राम ऑफिसर के साथ छेड़छाड़, भड़क गए वॉलंटियर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
रोती हुई लड़की
कैंप के दौरान प्रोग्राम ऑफिसर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद एनएसएस वॉलंटियर्स भड़क गए। मामला चंडीगढ़ में खुड्डा लाहौरा का है। प्रोग्राम ऑफिसर ने घटना के बाद पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी है। घटना के बाद एनएसएस वॉलंटियर्स कैंप छोड़कर पंजाब यूनिवर्सिटी वापस आ गए और फिजिक्स डिपार्टमेंट में एकत्र होकर इसकी निंदा की और कार्रवाई की मांग भी की।
पंजाब यूनिवर्सिटी ने खुड्डा लाहौरा गांव को गौद ले रखा है। गौद लिए गांव में ही 27 दिसंबर से एनएसएस का साप्ताहिक कैंप शुरू हुआ था जो 4 जनवरी तक चलना है। रविवार को कैंप की विभिन्न गतिविधियों के बाद वालंटियर्स और एनएसएस अधिकारी लंच करने के लिए गांव का कोई शांतिमय स्थान ढूंढ रहे थे। इस दौरान वह गांव के एक छोर पर स्थित जंगल की ओर निकल गए।
जंगल जैसा वातावरण और सन्नाटा देख सब वापस लौट रहे थे। थोड़ी आगे आकर प्रोग्राम ऑफिसर ने गाड़ी से उतरकर कैमरे से फोटो खींचने की इच्छा जताई। गाड़ी से उतरकर वह फोटो खींच ही रही थी कि तभी वहां मौजूद लड़कों ने उनके अकेलेपन का फायदा उठाकर उनसे अभद्रता से पेश आए। प्रोग्राम ऑफिसर ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। ऐसा करने के बाद वह लड़के वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में प्रोग्राम ऑफिसर ने अपने ग्रुप के सदस्यों और वालंटियर्स को इसकी जानकारी दी। गांव के सरपंच को भी इससे अवगत करवाया गया। पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद डीडीआर दर्ज कर ली है। बताया यह भी जा रहा है कि पीड़ित महिला ने गांव वालों की मदद से उक्त लड़कों के घरों का पता पुलिस को बता दिया है।
एनएसएस कोर्डिनेटर नवदीप शर्मा ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटनाक्रम के बाद सभी वॉलंटियर्स पीयू लौट आए और फिजिक्स डिपार्टमेंट में एकत्र होकर इसकी निंदा की। कुछ वालंटियर्स वापस गांव जाकर उक्त आरोपियों की धरपकड़ करने की जिद्द पर अड़े रहे। लेकिन एनएसएस कोर्डिनेटर और अन्य शिक्षकों ने समझाकर उन्हें शांत किया।