फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation with phd student on PGI main gate

PHD की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर सिगरेट से जलाने की कोशिश

Thu, 21 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Molestation with phd student on PGI main gate
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल - फोटो : File Photo
पीएचडी की छात्रा से पीजीआई गेट के पास एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसे सिगरेट से जलाने की कोशिश की। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया तो वहां लोग जमा हो गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हरियाणा के जींद निवासी 27 वर्षीय विक्रम को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन


हिमाचल निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पीजीआई में पीएचडी की स्टूडेंट है। मंगलवार शाम जब वह हॉस्टल में लौट रही थी तो पीजीआई गेट के पास सिगरेट पी रहे एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया तो युवक सिगरेट से उसे जलाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इस पर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले को तूल पकड़ता देख युवक भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हरियाणा के जींद निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed