{"_id":"57433eb74f1c1b164d690f30","slug":"molestation-with-pg-s-girl-caretaker-arrested-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेली देख पीजी की लड़की से छेड़छाड़, केयरटेकर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेली देख पीजी की लड़की से छेड़छाड़, केयरटेकर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
molestation
- फोटो : demo pics
लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पीजी के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि रविवार रात को वह अपने पीजी में कमरे के बाहर खड़ी थी। इतने में उनके पीजी का केयर टेकर सेक्टर-15 निवासी राशिद खान (39) आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
राशिद ने उसे गलत ढंग से छूने की कोशिश की। जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने 100 नंबर पर फोन कर छेड़छाड़ की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लड़की के बयान दर्ज कर राशिद खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन