फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with nursing girls student by college director

'कॉलेज डायरेक्टर चरित्रहीन, हमें छेड़ता है'

Thu, 21 Aug 2014 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Thu, 21 Aug 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
molestation with nursing girls student by college director

नर्सिंग कॉलेज की कुछ छात्राओं ने पंजाब के नामी नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पंजाब के जालंधर जिले के गोराया क्षेत्र का है।

विज्ञापन


नर्सिंग छात्राओं ने वीरवार को खुलेआम प्रेस वार्ता में कहा कि कॉलेज का डायरेक्टर मदनजीत सिंह उन पर बुरी नजर रखता है। उनके साथ छेड़छाड़ की जाती है व इसका विरोध करने पर कॉलेज से निकाले जाने की धमकियां भी दी जाती हैं।
विज्ञापन


वीरवार को प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद छात्राओं में से एक छात्रा ने बताया कि मदनजीत सिंह ने एक दिन उसको कालेज के दफ्तर में बुला लिया। दफ्तर में उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित माफी के बावजूद छेड़खानी करता है

molestation with nursing girls student by college director

छात्राओं ने प्रेसकांफ्रेस में आरोप लगाया कि दूसरी बार डायरेक्टर मदनजीत सिंह ने 6 अगस्त को फिर उसके साथ अश्लील हरकतें की जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को की तो मदनजीत सिंह ने 16 अगस्त को लिखित रूप में माफी मांग ली थी।

इसके बाद भी उसके रवैये में कुछ फर्क नहीं आया व वो इसी तरह किसी न किसी लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता रहता है। उन्होंने कहा कि मदनजीत के साथ सारा स्टाफ मिला हुआ है। पुलिस भी दबाव के चलते कोई कारवाई नहीं कर रही है।

कॉलेज टीचर ने भी लगाए इल्जाम

molestation with nursing girls student by college director

इसी कालेज की टीचर ने भी आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि डायरेक्टर मदनजीत सिंह ने उससे भी अश्लील हरकतें करने की कोशिश की थी। मदनजीत सिंह ने उसको कई बार फोन किए व घर आने के लिए दबाव बनाया।

उन्होंने कहा कि वो काफी समय से इस डायरेक्टर की अश्लील हरकतों को सहती रही है। वह काफी परेशान है। इस टीचर ने बकायदा एक रेकार्डिंग भी सुनाई, जिसमें काफी आपत्तिजनक बातें की थी।

मेरा साला कर रहा है शरारतें

molestation with nursing girls student by college director

मदनजीत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह सारी शरारत मेरे साले ने की है। उसको कॉलेज से निकाला जा चुका है।

साला ही कुछ लड़कियों के साथ मिलकर तानाबाना रच रहा है। साला डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठना चाहता है, इसी कारण वह माहौल खराब कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed