{"_id":"393df97861bf14c2791596f7b570f4ba","slug":"molestation-with-niece-by-maternal-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा बना शैतान, भांजी से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा बना शैतान, भांजी से की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली भांजी से छेड़छाड़ की। युवती ने यह बात अपने पिता को बताई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के पिता ने पुलिस का बताया कि आरोपी ने तीन महीने पहले दूसरी शादी की थी।
दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को बहाने से अपने घर बुला लिया। जब उसकी बेटी उसके घर गई तो वहां पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती किसी तरह वहां से भागकर अपने पिता के पास पहुंची तो उसने सारी बात पिता को बताई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन