मुंबई में ब्यूटी क्वीन ने पीटा हरियाणा के बॉक्सर को?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील टिप्पणी करने वाले हरियाणा के दो बॉक्सरों को एक मॉडल ने अच्छा सबक सिखाया। नॉर्थ इंडिया टीन क्वीन का खिताब जीत चुकी और उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन में नजर आ चुकी मॉडल पूर्णिमा ने ऑटो रिक्शा से भाग रहे दिनेश यादव और अमित यादव का दूसरे ऑटो रिक्शा से पीछा किया।
इस दौरान नाकेबंदी के चलते पुलिस ने रोहतक के दिनेश को तो गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अमित भागने में कामयाब रहा। बांद्रा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर रामचंद्र धवले ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बॉक्सरों ने 26 वर्षीय मॉडल को कॉल गर्ल समझकर भद्दी टिप्पणी की और उससे एक रात का रेट पूछा।
इतना सुनते ही मॉडल ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की धमकी दी। फिर भी वे दोनों नहीं माने। पूर्णिमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग आए लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
इसके बाद दोनों बॉक्सर ऑटो रिक्शा से जाने लगे। मॉडल ने भी दूसरे ऑटो में बैठकर उनका पीछा किया और पुलिस को उनके बारे में सूचना दे दी। इस दौरान नाकाबंदी पर लगी पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अमित भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
एक आरोपी बॉक्सर गिरफ्तार, दूसरा फरार
पूछताछ में म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली जम्मू निवासी पूर्णिमा ने पुलिस को बताया कि वह रात साढ़े दस बजे जॉगिंग के बाद बांद्रा के गार्डन में बेंच पर बैठकर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी।
तभी एक लड़का उसके पास आया और बात करने की कोशिश करने लगा। थोड़ी देर बाद दूसरा लड़का भी वहां आ गया और उसके करीब बेंच पर बैठ गया। उस लड़के ने पता नहीं उसे क्या समझा, पूछने लगा कि एक रात के कितने पैसे लेगी। इतना सुनते ही वह चिल्लाने लगी। उस समय वहां दस से पंद्रह लोग थे लेकिन कोई मदद को नहीं आया।
पूर्णिमा ने कहा, फिर मैंने हिम्मत से काम लिया और उन्हें पकड़ने की ठान ली। आरोपियों पर धारा 509 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिनेश को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। धवले ने कहा कि दिनेश से मिली जानकारी के आधार पर अमित को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।