फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with haryana police lady constable, she taught him lesson as like it

लेडी कांस्टेबल ने युवक को वो सबक सिखाया जिंदगी भर याद रखेगा, ये थी वजह

Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
molestation with haryana police lady constable, she taught him lesson as like it
molestation - फोटो : demo pic
लेडी कांस्टेबल ने एक युवक को वो सब सिखाया कि वह जिंदगी भर याद रखेगा। हिसार में हुई इस घटना के पीछे की वजह जानकर आपको हैरानी होगी। शादीशुदा लेडी कांस्टेबल को तीन महीने से तंग कर रहे एक युवक की कांस्टेबल ने पति को बुलवाकर टांग तुड़वा दी।
विज्ञापन


लेडी कांस्टेबल को युवक मैसेज करता था। वह उसे कहता था कि मै तुमसे बेहद प्यार करता हूं। लेडी कांस्टेबल ने उसे खूब समझाया कि वह शादीशुदा है और उसे तंग ना करे। युवक ने आखिर हद कर दी। वह समझाने के बावजूद कभी मैसेज कभी फोन करता रहता था।
विज्ञापन


तंग आकर लेडी कांस्टेबल ने मामले के बारे में अपने पति को बता दिया। पति के कहने पर लेडी कांस्टेबल ने युवक को पीएलए में शॉपिंग के बहाने बुला लिया। युवक मौके पर चला आया। पहले से ही प्री प्लानिंग के तहत कांस्टेबल के पति ने उसे गाड़ी में डाल लिया और मार मारकर उसकी टांगें तोड़कर सेक्टर 14 छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से पहुंची शिकायत
मामले के बारे में पुलिस के पास दोनों तरफ से शिकायत पहुंची है। महिला कांस्टेबल ने मामले की शिकायत सिटी एरिया पुलिस को की है। उधर युवक ने भी अस्पताल पहुंचकर एमएलआर कटवाई है। थाने में मामले की सूचना भेजी गई है।

 

महिला ने दी छेड़छाड़ की शिकायत, युवक ने अपहरण की

molestation with haryana police lady constable, she taught him lesson as like it
molestation
महिला कांस्टेबल ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। शिकायत में उसने कहा है कि युवक उसे बार बार तंग कर रहा है। वह पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है। उसने कहा कि वह एक बच्चे की मां है और गर्भवती भी है। युवक कभी मैसज करता है तो कभी फोन।

उसे फोन पर खूब समझाया भी गया मगर वह उसे कहता है वह उससे बेहद प्यार करता है। शादीशुदा की बात कहने पर भी वह उसे व उसके बच्चे अपनाने की बात कहता है। उधर युवक ने मामले की शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में डालकर ले गए। उसका अपहरण कर उसकी टांग तोड़कर फेंक गए।

युवक बोला हो गया समझौता
सिविल अस्पताल में घायल सेक्टर 14 निवासी युवक ने कहा कि उनका महिला कांस्टेबल व उसके पति के साथ समझौता हो गया है। हमने शिकायत भी वापस ले ली है। हम कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed