{"_id":"d08297c17d7e19f6c114ec2a21119d03","slug":"molestation-with-girls-3-man-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़, तीन कार सवार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़, तीन कार सवार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-37 में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक सेक्टर-37 में ही पीजी में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज की तीन छात्राएं पैदल ही किसी काम से सेक्टर-37 जा रहीं थीं। उसी समय एक स्विफ्ट कार में सवार तीन लड़के उनका पीछा करने लगे। उन्होंने लड़कियों पर कमेंट कसे। लड़कियों ने पुलिस में शिकायत देने की धमकी दी, मगर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
इसके बाद लड़कियों ने वहां तैनात कांस्टेबल को छेड़खानी की शिकायत दी। छात्राओं को पुलिस से शिकायत करते देख युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की। कांस्टेबल ने तीनों को पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों युवकों को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान अमन, मुनीष और राहुल के रूप में हुई है। अमन और मुनीष सेक्टर-37 में पीजी रहते हैं, जबकि राहुल दिल्ली से उनके पास आया हुआ था।
सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिलशेर चंदेल ने बताया कि तीनों लड़कियां कॉलेज में पढ़ती हैं और सेक्टर-36 में पीजी रहती हैं। शाम को वे किसी काम से सेक्टर-37 गई थीं। उसी समय एक स्विफ्ट सवारों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।