{"_id":"96a0ca1f8621151d37e7572bda6e7517","slug":"molestation-with-girl-student-in-front-of-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क करने लगा छात्रा से अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क करने लगा छात्रा से अश्लील हरकतें
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य कॉलेज के सामने एक युवक ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और फिर फरार हो गया। वारदात हरियाणा के भिवानी में वैश्य कॉलेज के सामने हुआ।
विज्ञापन
शनिवार रात एक युवक ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और फिर फरार हो गया। इस पर खूब हंगामा भी हुआ और पुलिस को फोन किया गया मगर आधे घंटे तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। बाद में युवती के परिजन उसे घर लेकर गए।
विज्ञापन
मामला शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। वैश्य कॉलेज के सामने वाले मार्ग से एक छात्रा गुजर रही थी। इसी दौरान छात्रा के पीछे से एक युवक आया और छात्रा को पकड़ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
छात्रा ने शोर मचाया तो वहां से ऑटो से गुजर रहा एक व्यक्ति उसे बचाने पहुंचा। व्यक्ति युवक को पकड़ने लगा तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। भागने के दौरान युवक की चप्पल भी निकल गई और युवक नंगे पांव ही भाग गया।
इसकी सूचना मौके से ही पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना, शहर थाना में की गई। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आधे घंटे तक भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे।
बाद में छात्रा के परिजन वहां आए और उसे अपने साथ लेकर गए। मामले में क्षेत्र की चौकी टीआईटी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि उनके पास छेड़छाड़ या अश्लील हरकत का कोई मामला नहीं आया। हमारे राइडर वैश्य कॉलेज क्षेत्र में गश्त करते रहे है। शिकायत आती तो कार्रवाई की जाती।