{"_id":"5739d6ef4f1c1b644eac71a7","slug":"molestation-with-daughter-in-law-son-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप करता था बहू से छेड़छाड़, पता चला तो आहत बेटे ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप करता था बहू से छेड़छाड़, पता चला तो आहत बेटे ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Tue, 17 May 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को घर से आने-बहाने बाहर भेजकर पुत्रवधू को ससुर ने खूब परेशान किया। बेटे को जब इसका पता चला तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तरनतारन के एक मोहल्ले की है। गुरदासपुर के एक गांव निवासी युवती की शादी पांच वर्ष पहले तरनतारन निवासी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
ससुर अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। वह अपने बेटे को बहाने से बाहर भेजकर बहू से छेड़छाड़ करता था। परेशान महिला ने सारी बात पति को बता दी। जब उसने पिता से ऐसी हरकत न करने को कहा तो उसने बेटे को जायदाद से बेदखल करने की धमकी दी। शनिवार को जब बेटा घर से बाहर था तो ससुर ने बहू के साथ छेड़छाड़ की। जब पति को यह बात चली तो बाप-बेटे के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
युवक शाम को अपने कमरे में चला गया और वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार के बाद विवाहिता ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का पंखे से लटका हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थाना शहरी तरनतारन के इंस्पेक्टर करनजीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर बहू के बयान पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन