फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with child, unique decorating for accused shopper

बच्ची से अश्लील हरकत, पंचायत ने दुकानदार को दी अनोखी सजा

Sat, 19 Sep 2015 07:09 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
molestation with child, unique decorating for accused shopper

दुकानदार पर सामान खरीदने आई 7 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने पर पंचायत ने आरोपी दुकानदार को सुनाई अनोखी सजा। मामला हरियाणा के  कुलां (फतेहाबाद) के दिवाना गांव का है।

विज्ञापन


एक दुकानदार पर सामान खरीदने आई सात साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। पुलिस में मामला दर्ज कराने की बजाय पंचायत ने आरोपी युवक को पांच छितर लगाने, एक साल तक दुकान में न बैठने का फरमान सुनाने के साथ उसके गलियों में घूमने पर भी पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


इस फरमान के बाद ग्रामीणों ने दुकानदार की मौके पर ही छित्तर परेड कर डाली। बच्ची के परिजन इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे और पंचायत से उठकर चले गए लेकिन बाद में पंचायत प्रतिनिधियों के समझाने पर मान भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को दोपहर में सात वर्षीय दूसरी कक्षा की छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ घर के पास ही दुकान से सामान लेने गई थी।

बच्ची जोर से रोने लगी तो घबराए दुकानदार ने भेज दिया

molestation with child, unique decorating for accused shopper

आरोप है कि दुकानदार ने दोनों को बहला फुसला कर दुकान के अंदर बुलाया और गेट बंद कर दिया। इसके बाद वह बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची जोर से रोने लगी तो घबराए दुकानदार ने उनको किसी को ये बात न बताने के लिए बहलाते हुए खाने का सामान देकर घर भेज दिया।

रास्ते में जब बच्ची से पड़ोस की एक महिला ने रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। महिला ने बच्ची के परिवार वालों को ये बात बताई। शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर दिवाना गांव के पशु अस्पताल में पंचायत बुलाई गई।

आरोपी युवक के पिता के बाहर होने की वजह से उसके रिश्तेदारों को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत के फरमान के अनुसार युवक के गुलरवाला निवासी फूफा ने भरी पंचायत में युवक को छितर मारे। पंचायत में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

जाखल थाना प्रभारी रघवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। किसी की तरफ से उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed