फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation with a girl in Paschim Express train

पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़, बदनामी के डर से नहीं दी शिकायत

Tue, 13 Oct 2020 09:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Molestation with a girl in Paschim Express train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली से अंबाला आ रही पश्चिम एक्सप्रेस में अकेली सफर कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। कोच में सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक पर आरोप लगे। युवती ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 पर दी। ट्रेन के अंबाला पहुंचते ही आरोपी युवक को पकड़ लिया गया लेकिन कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए युवती ने शिकायत देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 02925 बांद्रा-अमृतसर स्पेशल दोपहर लगभग तीन बजे छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6-7 पर आई। इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर मौजूद थी। ट्रेन के रुकते ही सभी कर्मचारी एसी कोच नंबर बी-4 में चढ़ गए। कोच में सीट नंबर सात पर एक युवती बैठी थी। युवती ने बताया कि वह छात्रा है और नई दिल्ली से अंबाला आई है। 
विज्ञापन


सफर के दौरान सीट के दूसरी तरफ बैठे युवक ने गलत इशारे किए। उसने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ की हेल्पलाइन पर दी। कंट्रोल पर संदेश आने के बाद युवती की मदद के लिए ट्रेन में तैनात आरपीएफ स्टाफ को पहले ही कोच में भेज दिया था। युवती से जब शिकायत देने को कहा गया तो उसने बदनामी और लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए शिकायत देने से मना कर दिया। आरपीएफ ने बताया कि आरोपी युवक को जीआरपी एसआई अपने साथ ले गए। जब इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed