फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation to young girl, father dead

बेटी से छेड़छाड़, टेंशन ने ली पिता की जान

Fri, 03 Oct 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल Updated Fri, 03 Oct 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
molestation to young girl, father dead
नग्गल एरिया के एक गांव में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस व्यक्ति बेटी को काफी दिनों से एक मनचला परेशान कर रहा था। पिता ने कई बार उस मनचले को ऐसा न करने के लिए समझाया, लेकिन वे मनचला अपना प्रभाव दिखाकर अपनी बदतमीजियों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


इसी टेंशन में बेटी के पिता की जान चली गई। अब पीड़ितों का कहना है कि मरने वाला पिछले काफी दिनों से इसी बात को लेकर बहुत ज्यादा टेंशन में था। अब पुलिस ने भी मनचले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन


नग्गल एरिया के एक गांव में परिवार रहता है। उसके साथ ही पड़ोस में एक अन्य युवक भी रहता है। पिछले कई दिनों से आरोपी युवक हैप्पी उर्फ हरप्रीत पड़ोस में एक युवती से छेड़छाड़ करता था। परिजनों ने कई बार युवक को इस बारे में समझाया लेकिन युवक पर कुछ असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया मनचले को गिरफ्तार

molestation to young girl, father dead

इसी टेंशन को लेकर लड़की के पिता बहुत ज्यादा परेशान रहते थे। बीती देररात युवती के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि गांव में पड़ौस में रहने वाले युवक की हरकतों से मृतक बहुत ज्यादा दुखी था। जिस कारण युवती के पिता की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, सदर थाना के जांच अधिकारी शीशपाल के अनुसार युवती के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक मृतक की बेटी से छेड़छाड़ करता था। जिस वजह से वे बहुत ज्यादा टेंशन में थे। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed