फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation to girl student near police station

थाने से चंद कदम दूर स्टूडेंट्स से छेड़छाड़

Fri, 23 Jan 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
molestation to girl student near police station

सेक्टर-36 थाने से चंद कदम के फासले पर टहलने निकलीं दो स्टूडेंट्स से बाइक सवार ने छेड़छाड़ की और फरार हो गया। बाइक की नंबर प्लेट पर कागज चिपकाया हुआ था।

विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-36 में पुलिस थाने के पीछे रेजिडेंशियल एरिया में रहने वाली दो स्टूडेंट्स वीरवार शाम लगभग पांच बजे टहलने निकलीं थीं। मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली दोनों छात्राएं यहां पीजी में रहती हैं।
विज्ञापन


वे पीजी से निकली ही थी कि पीछे से एक बाइक पर युवक आया और शारीरिक छेड़छाड़ की। वे कुछ समझ पाती इससे पहले बाइक सवार फरार हो गया। उन्होंने उसकी बाइक का नंबर नोट करना चाहा तो देखा कि उस पर कागज चिपका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फौरन 100 नंबर पर कॉल की तो पीसीआर मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवक काले रंग की बाइक पर था। उसने काले ही रंग की जैकेट पहनी थी। पीसीआर ने आसपास सर्च किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।


वहीं स्टूडेंट्स ने बताया कि ऐसी वारदात यहां आए दिन होती रहती हैं। सौ कदम पर पुलिस थाना है। इसके बावजूद ऐसे युवकों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस का कोई डर ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed