{"_id":"67fca38731ee6c5acac1922fce0c1eee","slug":"molestation-to-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को घर में अकेला देख ससुर बना असुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को घर में अकेला देख ससुर बना असुर
ब्यूरो/अमर उजाला, (खरड़)मोहाली
Updated Mon, 12 May 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वह पति एवं सास के साथ रहती है।
विज्ञापन
पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। ससुर की मौत के बाद पिछले 15 वर्ष से जीत सिंह नाम का व्यक्ति उसकी सास के साथ पति बनकर रह रहा है।
जब से वह इस घर में ब्याह कर आई है, तब से ही आरोपी उस पर गलत नजर रखता था। 4 मई को आरोपी ने उसे घर में अकेली पाकर दबोच लिया एवं छेड़छाड़ की। इस हरकत के बारे में उसने पति एवं मायकेवालों को बताया। बाद में पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन