हद है! चलती रोडवेज बस में युवती से फिर गंदी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही रोडवेज की पट्टी डिपो की बस में सोमवार देर शाम एक युवक की ओर से एक युवती को छेड़ने की घटना सामने आई है। काठगढ़ पुलिस ने बस के कंडक्टर व अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बस में सफर कर रही गढ़शंकर के एक गांव युवती ने पुलिस की दी गई शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ से नवांशहर के लिए बस में सवार हुई थी। रोपड़ व काठगढ़ के बीच एक नौजवान ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
नौजवान उसकी साथ वाली सीट पर बैठा था। बलाचौर पहुंचने पर नौजवान उतरने लगा। इस पर उसने कंडक्टर से नौजवान को न उतारने के लिए कहा। युवती के अनुसार जिस समय नौजवान उसके साथ बदतमीजी कर रहा था, तो उसने विरोध किया। लेकिन कंडक्टर ने आरोपी युवक को रिमोट थमाकर गाने चला दिए।
मुख्यमंत्री बादल के बस में भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
नवांशहर पहुंचने पर लड़की के परिजनों ने बस को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को सिटी थाने ले गई। यहां पुलिस कर्मचारियों ने कंडक्टर से पूछताछ की।
कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कस्बा जाडला के आसपास रहता है। वह रोजाना उसकी बस में सफर करता है। काठगढ़ थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि बस के कंडक्टर तरनतारन निवासी गुरविंदर सिंह कैरों व अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की तलाश में टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी पंजाब में बस में छेड़छाड़ की कई घटनाएं घटन चुकी है। अभी कुछ दिनों पहले पंजाब के उपमुख्यमंत्री की स्वामित्व वाली कंपनी ऑर्बिट की बस में एक महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मुद्दे पर अब भी पंजाब की राजनीति गर्म है। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।