{"_id":"c220dabd0a3b19dfd8ca1b750bc2e299","slug":"molestation-in-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट में महिला से पहले छेड़छाड़, फिर हाथापाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्केट में महिला से पहले छेड़छाड़, फिर हाथापाई
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 पुलिस ने नूडल्स खाने आई महिला के साथ दुकानदार की ओर से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार मुकेश को शुक्रवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना सेक्टर-23 में वीरवार देर शाम की है। आरोपी युवक और उसके परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर बिना जांच किए हुए मामला दर्ज किया है जबकि पहले ग्राहक महिला ने हाथापाई की थी।
विज्ञापन
आरोपी युवक के समर्थन में बूथ मार्केट एसोसिएशन के दुकानदार भी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के अनुसार दुकानदार ने महिला के साथ मारपीट करने के साथ गाली गलौच भी की है। सेक्टर-21 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने जब नूडल्स की खाली प्लेट टेबल पर रखी तो आरोपी दुकानदार ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच भी की है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर चोट भी आई है।
विज्ञापन
सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि आरोपी दुकानदार ने महिला के साथ हाथापाई करने के साथ साथ छेड़छाड़ की। महिला की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।