फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation case against Punjab police IG Cheema

छेड़छाड़ के केस में फंसे आईजी, पढ़ें पूरा सच

Wed, 03 Sep 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Sep 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
molestation case against Punjab police IG Cheema

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर मंगलवार को आईजी गौतम चीमा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाने के साथ ही पुलिस और विजिलेंस महकमे हरकत में आ गए।

विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से भगौड़े आरोपी को किडनैप करने के मामले में फरार चल रहे पंजाब पुलिस के आईजी (आईटी) गौतम चीमा के खिलाफ कॉलोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी खैहरा की शिकायत पर थाना मटौर पुलिस ने शारीरिक छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एफआईआर में आईजी के साथी निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी एवं महिला रश्मि नेगी के खिलाफ भी शामिल हैं। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 354, 406, 452 एवं 120बी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्पी खैहरा ने लगाए थे गंभीर आरोप

molestation case against Punjab police IG Cheema

मटौर थाने में 135 नंबर पर एफआईआर दर्ज की गई है। क्रिस्पी खैहरा की शिकायत पर एसपीडी जीएस गरेवाल ने जांच की थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

क्रिस्पी खैहरा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 20 मार्च को सेक्टर-70 स्थित उनके घर पर आईजी चीमा एवं अजय चौधरी ने रात साढ़े दस बजे उनका शारीरिक शोषण करने कोशिश की थी। उस समय वह दोनों नशे में धुत थे। उनके साथ रश्मि नेगी नाम की महिला भी थी।

यह लोग पहले दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने उसके पति दविंदर गिल को बंधक बनाया। साथ ही वहां मौजूद सुमेध गुलाटी पर पिस्टल तान दी।

उसके बाद वह हैवानियत पर उतर आए और शारीरिक छेड़छाड़ की। बड़ी मुश्किल से उनके पति ने फोन कर घटना के बारे पुलिस को सूचित किया।

आईजी के पर विजिलेंस जांच रिपोर्ट तैयार

molestation case against Punjab police IG Cheema

क्रिस्पी खैहरा ने बताया कि छेड़छाड़ की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उस समय आईजी चीमा ने यह कह कर पीसीआर जवानों को वहां से वापस भेज दिया था कि मामला घर का है।

इस बारे में 31 अगस्त को आईजी गौतम चीमा, निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बाद, सुखबीर ने मंगलवार को आईजी चीमा के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

अब अगली कार्रवाई विजिलेंस रिपोर्ट के आने पर होगी। डीजीपी कम चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो सुरेश अरोड़ा ने इस बारे में कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार है। संभवत: बुधवार को उप मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी।

आईजी चीमा पर बादल सरकार सख्त

molestation case against Punjab police IG Cheema

सुखबीर बादल ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी को भी गलत काम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस बारे में डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को भी सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी ओहदे पर क्यों न हो, अगर वह कानून का उल्लंघन करेगा, तो कार्रवाई जरूर होगी। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो की रिपोर्ट आने के बाद उसके विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करके कार्रवाई करने की बात उप मुख्यमंत्री सुखबीर ने कही।

इस बीच सुखबीर और डीजीपी सैनी के बीच मंगलवार को हुई बैठक में भी मुद्दे पर चर्चा हुई। आईजी गौतम चीमा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ध्यान रहे कि कॉलोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्र्रिस्पी खैहरा की ओर से आईजी चीमा पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की विजिलेंस जांच गत शुक्रवार तक पूरी करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने बीते बुधवार को संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed