{"_id":"5b18fb724f1c1bb06e8b6b2c","slug":"molestation-cab-driver-molestated-delhi-girl-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची छात्रा, ट्रिब्यून चौक पर कैब चालक करने लगा छेड़छाड़, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची छात्रा, ट्रिब्यून चौक पर कैब चालक करने लगा छेड़छाड़, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से अर्टिगा कैब (एचआर10एए-7232) बुक कर चंडीगढ़ पहुंची पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्रा को अकेला पाकर कैब चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी कैब चालक ने कार लॉक कर दी और हल्लोमाजरा चौक से ट्रिब्यून चौक तक छात्रा से छेड़छाड़ करता रहा। ट्रिब्यून चौक पर पहुंचने पर छात्रा ने जैसे-तैसे गाड़ी का लॉक खोला और बाहर निकलकर शोर मचाया। इसके बाद वहां लड़की का इंतजार कर रहे उबर कैब चालक ने आरोपी अर्टिगा कैब चालक का विरोध शुरू कर दिया।
इसी बीच छात्रा ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी कैब चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कैब चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी कैब चालक को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्रा दिल्ली स्थित एक इंस्टीट्यूट में कोचिंग प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए छात्रा मंगलवार को दिल्ली गई थी। वहां से वापस चंडीगढ़ आने के लिए उसने अन्य लोगों के साथ शेयरिंग में अर्टिगा टैक्सी कैब हायर कर ली।
कैब में छात्रा के अलावा सात अन्य लोग सवार थे। कैब में सवार अन्य सभी सवारियां रात करीब साढ़े दस बजे हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर उतर गईं लेकिन छात्रा ने ट्रिब्यून चौक से घर तक जाने के लिए उबर कैब बुक कराई थी। इसलिए उसने चालक से ट्रिब्यून चौक तक छोड़ने को कहा। इसके बाद कैब चालक ने छात्रा को अकेला पाकर हल्लोमाजरा चौक से निकलते ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने कार को लॉक कर दिया और छात्रा के विरोध के बावजूद ट्रिब्यून चौक तक उससे छेड़छाड़ करता रहा।
विज्ञापन
ट्रिब्यून चौक पर कैब नहीं रोकने पर छात्रा ने जद्दोजहद कर जैसे-तैसे गाड़ी का लॉक खोल लिया और नीचे उतरकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ट्रिब्यून चौक पर इंतजार कर रहा उबर कैब चालक अर्टिगा कैब के पास पहुंचा और आरोपी चालक का विरोध करने लगा। वहीं छात्रा ने घटना की सूचना अपने भाई को दी और भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। छात्रा के परिजनों और पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
थाना-31 पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर फरार आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना-31 पुलिस ने मौके पर मिली आरोपी की उक्त अर्टिगा कैब नंबर के रजिस्टर्ड पते की जांच सहित अन्य कैब चालकों से पूछताछ की। कुछ कैब चालकों के आरोपी की पहचान उजागर करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बरवाला के गांव पबरा निवासी 32 वर्षीय नरेंदर कुंडू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।