{"_id":"5b0ba6c74f1c1ba46e8b4fbd","slug":"molestation-boys-threatened-to-7th-class-girl-student-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों की हिमाकत देखिए, 7वीं की छात्रा को धमकी- अकेली मिली तो उठा ले जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों की हिमाकत देखिए, 7वीं की छात्रा को धमकी- अकेली मिली तो उठा ले जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 May 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने और अगली बार अकेले मिलने पर उसे उठा ले जाने की धमकी देने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-24 पुलिस पुलिस ने 14 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 341, 506, 34 और पॉक्सो एक्ट 8 के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ ज्ञानी, अंकुश और कृष्ण को शाम को गिरफ्तार कर लिया है। विशाल के खिलाफ हत्या समेत दो मामले पहले से दर्ज हैं। हत्या का मामला उस वक्त दर्ज हुआ था, जब वह नाबालिग था। मामले के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी छात्रा शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आ रही थी।
इसी दौरान स्कूल के पास ही बीच सड़क स्कूटी में सवार तीन युवक उसके पास आए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो विशाल ने उसे अगली बार अकेले मिलने पर उठा ले जाने की धमकी दी। इस पर छात्रा डर गई और किसी तरह वहां से भाग गई। घर आने के बाद उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
पीड़िता ने एक दिन पहले हुई वारदात के डर से शनिवार को उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। उसकी मां ने कारण पूछा तो वह आनाकानी करने लगी। बाद में उसने मां को एक दिन पहले हुई वारदात के बारे में जानकारी दी। इस पर मां ने सेक्टर-24 पुलिस चौकी पहुंच मामले की शिकायत दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल, अंकुश और कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के धारा 164 के बयान भी दर्ज करवा दिए हैं।