{"_id":"5710f6bb4f1c1b81064a6ace","slug":"molestation-and-obscene-acts-with-jammu-resident-woman-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के पास जा रही जम्मू की महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के पास जा रही जम्मू की महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के गांव शाहीमाजरा से वीरवार रात पैदल पति से मिलने जा रही जम्मू कश्मीर की महिला से नशे में टल्ली ट्रक चालक और कंडक्टर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। हालांकि महिला ने पहले अकेले उनका सामना किया। बाद में पति और इलाके के लोगों ने ट्रक चालक और कंडक्टर की धुनाई कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
लोगों के जुटने के बाद आरोपी ट्रक में सवार होकर भागने लगे। लेकिन लोगों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इसके बाद वे ट्रक का अगला शीशा तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला वीरवार देर रात का है। जम्मू कश्मीर निवासी महिला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में अपने पति के पास जा रही थी। तभी वहां पर एक ट्रक खड़ा था।
विज्ञापन
ट्रक चालक व कंडक्टर शराब पी रहे थे। महिला को देखकर नशे में टल्ली ट्रक चालक व कंडक्टर ने उसे कमेंटबाजी व अश्लील हरकते शुरू कर दी। इसी बीच जब महिला अपनी पति की कंपनी में नहीं पहुंची तो पति उसे देखता हुआ शाहीमाजरा की तरफ निकल पड़ा। रास्ते में उसे पत्नी दिख गई। जिसे नशे में टल्ली ड्राइवर कंडक्टर ने घेर रखा था। इसके बाद पति पत्नी दोनों शोर मचाते हुए उनसे मुकाबला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर दोनों तेजी से ट्रक में घुस गए। साथ ही अपने आप को अंदर बंद कर ट्रक को भगाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद वह पकड़े जाने के डर से दहशत में आ गए। दोनों ने डरकर ट्रक का अगला शीशा तोड़ दिया।
साथ ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही इस संबंधी राज्य के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।