अब सामने आएगा रोहतक सिस्टर्स का असली सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में कथित छेड़छाड़ और मारपीट मामले में दो आरोपियों कुलदीप और मोहित का बृहस्पतिवार को पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। दिल्ली के लोधी मार्ग स्थित सीबीआई की फोरेंसिक लैब में 11 बजे से शाम 5 बजे तक 6 घंटे टेस्ट चला।
तीसरे आरोपी दीपक का शुक्रवार को टेस्ट होगा। दोनों बहनों पूजा और आरती ने टेस्ट कराए जाने की अदालत में अर्जी लगाई थी। अदालत की अनुमति पर आरोपियों का टेस्ट कराया गया। दोनों बहनों का कहना है कि वे भी इसके लिए तैयार हैं। 22 दिसंबर को उन दोनों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है।
इससे पहले, एसआईटी प्रभारी डीएसपी यशपाल सिंह ने आरोपी पक्ष को बुधवार शाम नोटिस जारी कर बृहस्पतिवार को टेस्ट के लिए तलब किया था। डीएसपी के अलावा आरोपियों के परिजन और पूर्व सरपंच रामचंद्र भी साथ गए थे। एक्सपर्ट ने एक-एक आरोपी का अलग-अलग टेस्ट किया। बचाव पक्ष के वकील संदीप राठी ने बताया कि दीपक का टेस्ट शुक्रवार को होगा।
सीबीआई की लैब में टेस्ट कराने का फैसला
टेस्ट रोहतक या मधुबन लैब में होने का लेकर संशय बना हुआ था। माना जा रहा कि इस जटिल मसले में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन दोनों ही अपने सिर पर कोई इल्जाम नहीं लेना चाहते थे। इस वजह से यह टेस्ट सीबीआई की लैब में कराने का फैसला लिया गया।
रोहतक कोर्ट में अपने वकील अतर सिंह पंवार और रेखा के चैंबर में पहुंची पूजा और आरती का कहना है कि टेस्ट के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। सीबीआई की साख पूरे देश में है। उन्हें यहां निष्पक्ष जांच का पूरा यकीन है। उन्हें अभी टेस्ट के लिए नोटिस नहीं मिला है। उनके एडवोकेट अतर सिंह पंवार का कहना है कि 22 दिसंबर को दोनों का टेस्ट हो सकता है।
परिवार के लिए मांगी सुरक्षा
वकील अत्तर सिंह ने बताया कि एसपी रोहतक से बुधवार को मुलाकात की गई। दोनों बहनों को तो सुरक्षा मिली हुई है, अब उनके परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गई है। एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि परिवार की सुरक्षा के लिए एसपी सोनीपत को पत्र लिखा गया है। बृहस्पतिवार को भी एमडीयू की साइकोलॉजी प्रोफेसर प्रोमिला ने दोनों बहनों की काउंसिलिंग की।