फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation and beating to young woman

युवती को छेड़ा, विरोध जताने पर युवक को पीटा

Sun, 03 Aug 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Aug 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
molestation and beating to young woman

शराब के नशे में धुत होकर एक युवती पर कमेंट कर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों युवकों की पहचान हरियाणा स्थित सोनीपत के रहने वाले विकास राठी और जतिंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विकास राठी पीयू का पूर्व छात्र रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात एक युवती अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर-14 स्थित गांधी भवन के पास किसी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच करीब 11:30 बजे कार नंबर-एचआर-10टी0007 में सवार विकास राठी और जतिंद्र वहां पर आए। दोनों शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन


वहां पहुंच कर उन्होंने युवती पर कमेंट कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब युवती के साथ खड़े उसके दोस्त ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद हंगामा ज्यादा बढ़ने पर आरोपी युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पीयू के सभी गेट बंद करवा दिए गए थे, जिस कारण आरोपी युवकों को दबोच लिया गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed