{"_id":"5731b7154f1c1b755c9198d8","slug":"molastation-factory-owner-molestation-victim-girl-write-suicide-note-police-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में यौनशोषण, जॉब छोड़ी, सुसाइड नोट लिख युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी में यौनशोषण, जॉब छोड़ी, सुसाइड नोट लिख युवती लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 11 May 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
22 साल की युवती सुसाइड नोट लिख लापता
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी मालिक के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत पुलिस को देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 22 साल की युवती सुसाइड नोट लिख लापता हो गई। सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू की।
सोमवार शाम युवती को हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र से ढूंढ निकाला गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अमृतसर की रहने वाली 22 साल की युवती सलेम टाबरी में स्थित एक पीजी में रहती है। वह फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्टरी में जॉब करती थी। फैक्टरी मालिक उससे अश्लील हरकतें करता और उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश करता। युवती ने जॉब छोड़ दी और पहले थाना सलेम टाबरी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने फैक्टरी मालिक के खिलाफ एडीसीपी हेडक्वार्टर ध्रुव दहिया को शिकायत दी। फिर शिकायत एडीसीपी-2 संदीप गर्ग को रेफर हुई।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि जब वह एडीसीपी-2 के पास गई तो उसे पता चला कि उसकी शिकायत वुमन सेल चली गई है। अब उसकी जांच महिला थाने में होगी। पीड़िता का कहना है कि उसकी शिकायत पर कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही थी और आरोपी फैक्टरी मालिक उसे बार-बार फोन कर धमका रहा था। इस बात से परेशान होकर उसने मरने की नीयत से सुसाइड नोट लिखा और कमरे में छोड़कर चली गई।
--कोट--
युवती कुरुक्षेत्र के एक मंदिर से मिल गई है। उसे अमृतसर उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है। उसकी शिकायत पर अगली कार्रवाई की जा रही है।
- मनिंदर बेदी, एसीपी लुधियाना