{"_id":"c8fae76a3384634fc1213bc1f0da0942","slug":"mohali-police-solve-6-robbery-cases-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राईसिटी में लूट के 6 बड़े केस ब्रेक, 60 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राईसिटी में लूट के 6 बड़े केस ब्रेक, 60 लाख बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल जून में चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर में कैश वैन लूट के मामले को भी मोहाली पुलिस ने सुलझा दिया है। साथ ही पंचकूला के रजत ज्वेलर्स की लूट, मोहाली की रिलायंस फ्रेश की लूट समेत छह वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
मोहाली के सेक्टर-80 की कैशवैन लूट में गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ में उनके दो और साथियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 63 लाख 70 हजार से ज्यादा मूल्य के आभूषण और गाड़ियां मिली हैं।
विज्ञापन
पटियाला जोन के आईजी परमजीत सिंह गिल ने सोमवार को बताया कि पिछले साल 27 जून को खुड्डा अलीशेर में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कैश वैन से पांच लाख रुपये लूटे गए थे। इस लूट में 9 युवक शामिल थे।
विज्ञापन
इस लूट को भी मोहाली लूट के सरगना रणप्रीत सिंह उर्फ राणा ने ही गिरोह के साथ अंजाम दिया था। मोहाली लूट में भी इनमें से छह युवक शामिल थे जो गिरफ्त में हैं। इनके अलावा राणा की निशानदेही पर हरजीत उर्फ हैरी और मनप्रीत उर्फ मनी को भी गिरफ्तार किया गया। इनका 9वां साथी गुरजंट सिंह जंटा अभी फरार है।
राणा का ऑफिस था बैंक के पास
खुड्डा अलीशेर में स्टेट बैंक आफ पटियाला की शाखा के पास ही राणा का ऑफिस था। पहले उसने बैंक में कैश वैन कब आती और गार्ड किस पोजिशन में रहते हैं, की सारी जानकारियां जुटाईं। उसके बाद 22 जून को शंभू बैरियर के पास से एक फार्च्यूनर गाड़ी लूटी गई।
इसी गाड़ी में खुड्डा लाहौरा में कैश वैन लूट को अंजाम दिया गया। इस लूट का कैश लुटेरे खर्च कर चुके हैं मगर लूट के बाद भागने के लिए इस्तेमाल की गई आई-20 कार दो मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद कर ली गई है। फार्च्यूनर को लुटेरे उसी दिन पंचकूला के रेल विहार के पास छोड़ गए थे।
रजत ज्वेलर्स लूट
आईजी परमजीत गिल के अनुसार राणा के गैंग ने खुड्डा अलीशेर लूट के 16 दिन के बाद अगली वारदात पंचकूला में की। इसके लिए लुटेरों ने पहले 12 जुलाई को फेज-10 निवासी गौरव मिड्ढा की आप्ट्रा कार चोरी की। 13 जुलाई 2014 को इस कार से राणा सहित गिरोह के सात सदस्य रजत ज्वेलर्स पहुंचे और गन प्वाइंट पर लूट की। उसके बाद कार को समाना में नहर में फेंक दिया था। यह कार और डायमंड के गहने तथा पिस्टल पुलिस ने बरामद कर ली है। लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि दो गुरजंट उर्फ जंटा व सुरिंदर पाल रिंकू अभी फरार हैं।
प्रॉपर्टी डीलर से लूट
राणा गैंग ने पिछले साल 5 फरवरी को मोहाली के फेज-3बी1 में प्रॉपर्टी डीलर एसएल अरोड़ा के घरवालों को बंधक बनाकर 40 लाख की ज्वेलरी, पांच हजार रुपये नकदी और एक रोलएक्स घड़ी चोरी की थी। इस लूट में राणा सहित सात युवक शामिल थे। घर के ड्राइवर से जानकारियां लेकर गैंग ने लूट को अंजाम दिया था। इस लूट के छह तोले के गहने और पांच लाख रुपये कीमत की रोलएक्स घड़ी बरामद कर ली है।
रिलायंस फ्रेश लूट
राणा गैंग ने जून-2013 में फेज-5 स्थित रिलायंस फ्रेश के सेल्समैन से गन प्वाइंट पर आठ लाख की लूट की थी। दो मोटर साइकिल पर राणा समेत सवार पांच युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल व रिवाल्वर बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस को कैश नहीं मिला है।
राजपुरा की वारदात
राजपुर में इस साल 15 जनवरी को लूटा गया लैपटॉप, 26 जनवरी को चुराई गई हौंडा अमेज कार, 26 फरवरी को चुराए गए दो एलसीडी व एक लैपटॉप तथा एक डिजायर व तीन एलसीडी व कुछ गहने भी इस गैंग से पुलिस ने बरामद किए है।
ये आरोपी हैं फरार
गुरजंट सिंह जंटा, सुरिंदर पाल सिंह रिंकू, हैप्पी ड्राइवर व विक्कर सुनियारा।
राणा गैंग से कुल बरामदगी
एक्सिस बैंक की कैश वैन लूट की 1 करोड़ 28 लाख 70 हजार नगदी
डिजायर, होंडा अमेज, आई-20 (कीमत 23 लाख)
5 लाख कीमत की रोलएक्स घड़ी
25 लाख के डायमंड के गहने
5 लाख रुपये कीमत सोने व चांदी के गहने
1 लाख 20 हजार रुपये कीमत के तीन लैपटॉप
3 लाख 40 हजार रुपये कीमत के पांच एलसीडी
एक लाख का सामान एक माइक्रोवेव, एक इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, एक मधाणी, चार टायर