{"_id":"996ad044bac3a48d899a9cfece0fa731","slug":"mohali-police-arrested-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग करके भागे लुटेरे दबोचे गए, रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायरिंग करके भागे लुटेरे दबोचे गए, रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 10 Nov 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली पुलिस के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी। पुलिस ने ऐसे 6 लुटेरे गिरफ्तार किए हैं, जिन्होंने गत 8 नवंबर को गन प्वाइंट पर लूटपाट की। उसके बाद वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने लुटेरों से से दो एक्टिवा, दो देसी पिस्टल, 10 हजार रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ परचा दर्ज कर सोमवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आठ नवंबर की देर रात सीआईए इंचार्ज गुरचरन सिंह की अगुवाई में कई टीमें चेकिंग ऑपरेशन पर थीं। तभी वायरलेस पर मैसेज फ्लैश हुआ कि बाइक सवार छह युवकों ने ढकौली स्थित गिल व्यू करियाना स्टोर से दस हजार रुपये और कुछ मोबाइल फोन लूट लिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, पंचकूला-जीरकपुर रोड पर एक एक्टिवा लूट लिया है। सीआईए स्टाफ की टीम लांडरां-सवाड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जीरकपुर लूट से संबंधित हुलिए वाले युवक आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पल्सर पर सवार दो युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
बाकी चार अपने वाहनों से फतेहगढ़ साहिब की तरफ फरार हो गए। पकड़े गए युवकों की शिनाख्त देव कुमार (33) निवासी फतेहगढ़ साहिब और तलविंदर सिंह (23) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। दोनों दसवीं पास हैं और देव मोबाइल रिपेयर का काम करता है। इनके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने पीछा कर बाकी चार आरोपियों को गांव बडालीआला सिंह स्थित एक ढाबे से काबू किया। इनकी शिनाख्त अमरिंदर सिंह (30) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, जसवीर सिंह (30) निवासी फतेहगढ़ साहिब, रोहित कुमार रॉकी (26) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ और प्रदीप कुमार सोनू (27) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। प्रदीप के पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद किया गया।