फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali police arrested four interstate thieves and recovered 21 luxury cars

मोहाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चार अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, 21 लग्जरी कारें बरामद

Sat, 03 Jul 2021 02:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Jul 2021 02:39 AM IST
सार

एसएसपी ने सात गाड़ियों के मालिकों को चाबियां सौंपी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेक्टर-68 निवासी कुलवंत सिंह की इनोवा, गुरविंदर सिंह की फार्च्यूनर कार चोरी हुई थी। इसी तरह गुरिंदर सिंह की फार्च्यूनर सेक्टर-68 से चोरी हुई थी। उन्होंने कार मिलने पर पुलिस का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
Mohali police arrested four interstate thieves and recovered 21 luxury cars
बरामद कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के ऐसे चार शातिरों को दबोचा है, जिनके निशाने पर लग्जरी गाड़ियां होती थीं। इनके पास से 21 कारें बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रामजीत सिंह, चनप्रीत सिंह उर्फ चन्नी, गिरीश बैंबी उर्फ गैरी निवासी भिंखीपिंड जिला तरनतारन व मनिंदर सिंह निवासी गांव कलस जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी  पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा व यूपी में वाहन चुराते थे।

विज्ञापन


एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। एसपी (जांच) हरमनदीप सिंह हंस व डीएसपी (जांच) गुरचरन सिंह को इन्हें पकड़ने का जिम्मा सौंपा। टीम ने रामजीत, गिरीश व मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि चन्नी को ब्रेजा कार में 32 नशीले इंजेक्शनों समेत दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। रामजीत और चनप्रीत सिंह के खिलाफ 25-30 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही भगोड़े घोषित हैं। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी खिड़की का शीशा तोड़कर गाड़ी चोरी करने के बाद आरोपी मनिंदर सिंह से डील करते थे। इन्हें अमृतसर, तरनतारन के अलग-अलग पार्कों में खड़ी रखते थे। आरोपी गाड़ियों के इंजन नंबर व चेसिस नंबर पर टैंपरिंग करते थे। टोटल डैमेज गाड़ियों में दिखाकर इन्हें बेचते थे। मनिंदर सिंह के खिलाफ पहले ही चार पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह भी भगोड़ा चल रहा है। इन्होंने अब तक करीब सौ लग्जरी गाड़ियां चुराई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गाड़ियां हुईं बरामद
आरोपियों से बरामद गाड़ियों में तीन फार्च्यूनर, दो इनोवा, तीन ब्रेजा, एक ईटीयोज, दो क्रेटा, एक आई 20 कार, एक स्कार्पियो, एक एक्सयूवी, चार स्विफ्ट, दो वरना, एक पोलो हैं। पुलिस ने अभी तक सात गाड़ियों के मालिकों की पहचान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed