फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali nahar factory employee suicide incident

मोहाली में नाहर फैक्टरी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 30 Jan 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 30 Jan 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
mohali nahar factory employee suicide incident

मोहाली के लालड़ू में नाहर फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या फैक्टरी के क्वार्टर में की।

विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

नाहर पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आनंद पांडेय (30) जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वह नाहर फैक्टरी में बने क्वार्टर में दो बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी ने बताया कि जब वह ड्यूटी करके घर आए तो आराम करने के लिए कमरा खाली करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस कारण वह बच्चों को लेकर पड़ोसियों के यहां चली गई। जब काफी देर बाद लौटी तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। उसने बताया कि खिड़की से झांक कर देखा तो आनंद पांडेय का शव चुन्नी से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारा गया। फूलचंद ने बताया कि मृतक की पत्नी कुछ बता नहीं पा रही है। इस लिए बलिया में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed