{"_id":"b970dfa0b41b1a746335513c057dd80f","slug":"mohali-murder-case-accused-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली मर्डर: आरोपी जगरूप सिंह ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली मर्डर: आरोपी जगरूप सिंह ने किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
फेज-5 में हुए अमनदीप कौर हत्याकांड के आरोपी जगरूप सिंह ने शुक्रवार को थाना फेज-1 में खुद ही सरेंडर कर दिया। पुलिस करीब 12 दिनों से आरोपी की तलाश में थी। वहीं, पुलिस अधिकारी आरोपी से हत्याकांड के बारे में लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जगरूप सिंह इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह का दोस्त है। हत्या वाले दिन वह गुरमीत के साथ ही था। जब गुरमीत ने अमनदीप कौर पर गोली चलाई थी। साथ ही खुद को मारने लगा तो जगरूप ही उसे भगाकर ले गया था। दोनों मौके से भागकर पहले सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड पहुंचे और काफी समय तक वह बस स्टैंड पर टहलते रहे थे। इसके बाद रात को वे दोनों फिरोजपुर के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले गुरमीत की बुआ के बेटे अंग्रेज सिंह ने भी सरेंडर किया था। गुरमीत चुपके से उसकी रिवाल्वर ले आया था। दोनों आरोपियों को अदालत न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। जिक्रयोग है कि गुरमीत सिंह फिरोजपुर की ही अमनदीप को प्यार करता था। इसी बीच 12 जनवरी को गुरमीत मोहाली आ गया था।
विज्ञापन
शाम के सात बजे वह फेज-5 की मार्केट के पीछे अमनदीप से मिला था। इस दौरान उसने अमनदीप को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन अमनदीप ने शादी से मना कर दिया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अमनदीप पर गोली चला दी थी। इससे अमनदीप की मौत हो गई थी।