फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali minor girl kidnapped and raped

नाबालिग को बंधक बनाया, नशीला पदार्थ खिलाया और फिर बारी-बारी...

Sat, 25 Nov 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 25 Nov 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
mohali minor girl kidnapped and raped
minor girl rape - फोटो : demo pic
दो युवकों ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, उसे नशीला पदार्थ खिलाया और फिर बारी-बारी उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। घटना मोहाली की है। थाना फेज-1 की पुलिस ने इस मामले में गांव मोहाली निवासी सागर (22) और गगन (24) के खिलाफ आईपीसी की धारा 247, 363, 363, 366ए, 376 व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। जबकि उनके परिजन भी शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन


थाना फेज-1 के जांच अधिकारी एसआई लखबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि आरोपी के परिवार वाले शादी समारोह मं शामिल होने शहर से बाहर गए हुए थे। जबकि वह काम पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पर उसने अपने एक दोस्त गगन को पहले ही बुला रखा था।
विज्ञापन


वहां पर लड़की को नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद जब लड़की नशे में आ गई तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। साथ ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की पूरी रात बेसुध होकर उनके कमरे में पड़ी रही। वहीं, परिवार वाले पूरी रात लड़की की तलाश करते रहे। इस दौरान भी आरोपियों ने मुंह नहीं खोला। जब परिवार वालों ने सागर से पूछा कि उन्होंने लड़की को देखा है, आरोपी ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह आरोपी वहां से चुपके से निकल गए। जब लड़की के परिजनों ने आरोपियों का कमरा खोलकर देखा तो लड़की बेसुध पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने लड़की को कमरे से बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


नाबालिग से रेप की दूसरी वारदात
नाबालिग से रेप का यह दूसरा मामला है। इससे पहले सोहाना थाने में बहन के घर रह रही लड़की से दुराचार का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया था। जो कि नाबालिग को चाकलेट देने के बहाने मार्केट ले गया था। बाद में आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed