फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali lady swallowed acid and committed suicide due to torture by husband for son

पति को बेटा चाहिए था, बेटी हो गई तो किया वो हाल जिंदगी बनी जहन्नुम

Sun, 13 Nov 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Sun, 13 Nov 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
mohali lady swallowed acid and committed suicide due to torture by husband for son
रोती हुई लड़की
पति और ससुराल वालों को बेटा चाहिए था, लेकिन हो गई बेटी। इससे गुस्साकर उन्होंने महिला का वो हाल कर दिया कि उसकी जिंदगी जहन्नुम बन गई। महिला ने ससुरालियों से परेशान होकर तेजाब पी लिया।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि पीजीआई पहुंचते ही मौत हो गई। महिला अपने पीछे एक छह साल और एक चार साल की दो बेटियां छोड़ गई है। घटना मोहाली के जीरकपुर की है।
विज्ञापन


वीआइपी रोड स्थित सावित्री ग्रीन-2 सोसायटी में रहने वाली 30 वर्षीया रीमा ने सुसराल वालों के अत्याचार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रीमा के पिता की शिकायत पर महिला के पति सहित चार ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही करने लगे थे मारपीट

mohali lady swallowed acid and committed suicide due to torture by husband for son
मोहाली की महिला ने की सुसाइड
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊना के रक्कड़ कालोनी की रीमा का विवाह कांगड़ा जिले के बिरडी के रजनीश राणा से हुआ था। रीमा के ससुराल वाले अब जीरकपुर में रह रहे हैं। रीमा के पिता कुलवंत सिंह के अनुसार, उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। इसके बाद ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए तंग करते रहे।

इसके बाद उन्होंने फिर सुसराल वालों की मांग पूरी की,लेकिन उनका लालच खत्म नहीं हुआ। कुलवंत सिंह हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में एसडीओ हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद लगा कि सब कुछ ठीक हो गया है। इसके बाद रीमा ने बेटी को जन्म दिया तो कहानी बिगड़ गई और सुसराल वालों ने उसे ताने देना अत्याचार करने शुरू कर दिए।

उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। सास और जेठानी कहने लगे कि उन्हें तो बेटा चाहिए। रीमा सब कुछ सहती रही। उसे उम्मीद थी कि सब कुछ समय के साथ ठीक हो जाएगा, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। इसके दो साल बाद रीमा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो उस पर ससुराल वालों का कहर ही टूट पड़ा।

अलग रहने लगे थे, फिर भी परेशान करते थे

mohali lady swallowed acid and committed suicide due to torture by husband for son
मोहाली की महिला ने की सुसाइड
कुलवंत सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले रीमा और उसका पति अपनी बेटियों के साथ अलग जीरकपुर के सावित्री ग्रीन-2 सोसायटी में रहने लगे। रीमा के ससुराल वाले जीरकपुर के यमुना इनक्लेव में रह रहे हैं। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। उनकी एक ही रट थी कि उन्हें तो बस बेटा चाहिए। कुलवंत सिंह का आरोप है कि जेठ, जेठानी और सास दूसरे घर में भी आकर रीमा पर अत्याचार करते थे।

इससे वह कदर टूट गई कि उसे अपनी छह साल और चार साल की बेटियों का भी ख्याल नहीं रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रीमा के पिता के बयान पर उसके पति, जेठ, जेठानी आैर सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति रजनीश राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जीरकपुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि पति रजनीश राणा, जेठ-जेठानी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। रजनीश राणा को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed