फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali lady death in swimming pool of gym

जिम के स्वीमिंग पूल में महिला की मौत, मुंह से निकल रहा था खून और झाग, पुलिस हैरान

Thu, 07 Jun 2018 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 07 Jun 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
mohali lady death in swimming pool of gym
स्वीमिंग पूल में महिला की मौत
जिम के स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत में एक महिला की डूबकर मौत हो गई।  महिला के मुंह से खून और झाग निकल रहा था। महिला की पहचान गुरमीत कौर (54) निवासी सेक्टर-71 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। उधर, पुलिस जिम में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


थाना फेज-एक के एसएचओ इंस्पेक्टर राजन परमिंदर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। अभी किसी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। दूसरी तरफ जिम का स्टाफ मामले की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से उलझ गया। मामला बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे का है। जिम के मुलाजिमों ने बताया कि गुरमीत कौर इंडोर स्वीमिंग पूल में तैर रही थीं। स्वीमिंग पूल करीब छह फीट गहरा है। इसी दौरान मुलाजिमों ने देखा कि वह पानी के ऊपर तैर रही है। इसी दौरान सभी ट्रेनर इकट्ठे हो गए और उनको बाहर निकाला और उनकी बॉडी को पंप कर पानी निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि जब वह जिम में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला को स्वीमिंग पूल के बाहर लेटाकर कुछ लोग उनकी बॉडी को पंप कर रहे थे। इस दौरान महिला के मुंह से खून और झाग निकल रहा था। जब महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनरों से की जा रही पूछताछ
महिला की मौत के बाद पुलिस अब जिम मैनेजमेंट से भी पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिस समय महिला की मौत हुई उस समय मौके पर किस ट्रेनर की ड्यूटी थी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रेनर क्वालीफाइड था या नहीं। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से भी स्वीमिंग पूल की जांच करवा सकती है। इसी जांच के मद्देनजर पुलिस ने जिम में तैनात सभी ट्रेनरों से पूछताछ कर रही है। ट्रेनर मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जब पता चला तो महिला की लाश पूल में तैर रही है तो उसे निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया था। थाने के एसएचओ ने बताया कि जिम के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

 पांच दिन पहले ज्वाइन किया था जिम
पता चला कि महिला सेक्टर-70 की रहने वाली है। महिला के पति बिजनेसमैन हैं जबकि महिला के दो बेटे और एक बेटी है। महिला ने पांच दिन पहले ही जिम ज्वाइन किया था। साथ ही स्वीमिंग की ट्रेनिंग भी ले रही थीं। जैसे ही खबर परिवार वालों को मिली परिवार में मातम छा गया। परिवार के मेंबर व पड़ोसी भी अस्पताल पहुंच गए। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिर वह इस दुनिया में नहीं है।


पहले भी शहर के स्वीमिंग पूल में डूबने से हो चुकी हैं मौतें
शहर के किसी स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत का यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले फेज-छह के स्वीमिंग पूल में एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई थी। इसी तरह नाईपर के अंदर बने स्वीमिंग पूल में भी एक नामी कंपनी के मैनेजर की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा  मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed