{"_id":"58052a504f1c1bfc4a702f19","slug":"mohali-crime-crime-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता की हद: गर्भवती कुतिया की आंखें फोड़ी, 3 भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रूरता की हद: गर्भवती कुतिया की आंखें फोड़ी, 3 भाई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती कुतिया की आंखें फोड़ी, 3 भाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के थाना सोहाना के अधीन पड़ते गांव रायपुर खुर्द में गर्भवती लावारिस कुतिया को बेरहमी से पीटने और उसकी आंखें फोड़ने का मामला सामने आया है। कुतिया को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित एसपीसीए में भर्ती करवाया गया है। सोहाना थाने की पुलिस ने प्रदीप सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर हरमीत सिंह, मक्खन सिंह व दासा के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार व गुरमीत कुमार ने बताया कि यह घटना 11 अक्तूबर की है। वह घर पर थे, तभी उन्होंने कुत्ते के चिल्लाने की आवाजें सुनी। वह दौड़कर घर से बाहर निकले तो देखा कि तीनों आरोपी कुतिया की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने कुतिया की आंख फोड़ दी थी, जिससे उसकी एक आंख बाहर आ गई थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें भी धमकाने लगे। साथ ही कहने लगे कि उक्त इलाके के सभी लावारिस कुत्तों को मार देंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने उसकी चपेट से बड़ी मुश्किल से कुतिया को बचाया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में लेकर वह बलौंगी पशु अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने घायल कुतिया को चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
सूत्रों से पता चला है कि कुछ महीने पहले भी तीनों ने एक कुत्ते को मार दिया था। इसमें उसके पिता ने भी साथ दिया था। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जब कंडाला में एक कुत्ते पर तेजाब फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
साढ़े चार साल की है कुतिया
पता चला है कि गर्भवती कुतिया की उम्र लगभग साढ़े चार साल है। उसकी बाई आंख में नुकसान पहुंचा है। अस्पताल में पांच-छह दिन बाद उसका ऑपरेशन किया जाएगा। तब तक उसकी डिलीवरी हो जाएगी।