{"_id":"a2f49762a2702ed0dc0a5204bd2b7ae6","slug":"moga-encounter-one-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा एनकाउंटर: एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा एनकाउंटर: एक और आरोपी गिरफ्तार
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा शहर में चंडीगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर के मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह दौसा के तौर पर की गई है। इसके दो अन्य साथी सुखदेव सिंह और गुरचरण सिंह उर्फ रिंकू मुठभेड़ के दिन यानि 26 जून को ही गिरफ्तार हो गए थे।
एनकाउंटर मामले में बनाई गई एसआईटी के डीआईजी मोहनीश चावला ने प्राथमिक जांच में सुखदेव उर्फ रिंकू और सुखपाल उर्फ खुशविंदर को बेकसूर करार दिया था। एडीजीपी जसमिंदर सिंह की प्राथमिक जांच के अनुसार मुठभेड़ में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियार सुखदेव सिंह की गाड़ी से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा गुरचरन सिंह और खुशपिंदर सिंह के पास कोई हथियार नहीं था। इन तथ्यों को देखने के बाद एडीजीपी अपराध जसमिंदर सिंह ने इन दोनों आरोपियों को बेकसूर करार दिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
26 जून को चंडीगढ़ में आईलेट्स की तैयारी करने आए हरपिंदर से रंजिश का बदला लेने के लिए सेक्टर-22 में बंधक बनाकर मारपीट, कपड़े उतार कर वीडियो बनाने और नगदी लूटने के आरोपियों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच पर मोगा में नामजदों ने हमला बोल दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मौके पर ढेर हो गए।मोगा के गांव पुराना के पास हुई इस मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के एसआई राजदीप सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र भी घायल हो गए।