फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi suit seller lalji Bhai patel face three billion fraud case

मोदी का सूट खरीदने वाले के निकल जाते 3 करोड़!

Sun, 01 Mar 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 01 Mar 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
modi suit seller lalji Bhai patel face three billion fraud case

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट खरीदने वाले उद्योगपति लालजी पटेल के खाते से 3 करोड़ रुपये निकलते-निकलते रह गए। खास बात यह है कि इस पूरे मामले के तार हिसार के एक एचडीएफसी खाताधारक से जुड़े हैं।

विज्ञापन


कतरगाम(गुजरात) पुलिस के मुताबिक कतरगाम नंदूडोसी बाड़ी स्थित धर्मनंदन डायमंड के मालिक लालजी पटेल ने साइंस सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की नीलामी में हिस्सा लिया था। उन्होंने इसके लिए 4 करोड़ 31 लाख रुपये का चेक प्रशासन को दिया था। सोशल मीडिया में कुछ चेक के फोटोग्राफ्स देश भर में वायरल हो गए थे।
विज्ञापन


किसी शातिर ने फोटोग्राफ्स से जालसाजी कर हू-ब-हू ऐसा ही चेक तैयार कर लिया। उसके सीरियल नंबर में नौ नंबर आगे का नंबर डाल दिया। लालजी पटेल के फर्जी हस्ताक्षर भी चेक पर कर दिए गए। तीन  करोड़ की फर्जी राशि वाला चेक 20 फरवरी को हिसार के एचडीएफसी बैंक के एलआरसी रोडवेज कंपनी के खाते में डाला गया। चेक क्लियिरिंग के लिए सूरत पहुंचा तो बैंक कर्मियों ने धर्मनंदन डायमंड्स के अकाउंट हैड मधुपटेल से संपर्क साधा। पटेल ने चेक जाली होने की जानकारी दी और भुगतान रुकवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चेक नंबर

modi suit seller lalji Bhai patel face three billion fraud case

लालजी भाई ने जो चेक दिया था उसका नंबर 001490 था,  जो चेक फर्जी बनाकर हिसार एचडीएफसी बैंक में लगाया गया था उसका नंबर 001499 था।
हिसार के लिए रवाना हुई गुजरात पुलिस
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस सीआर परमार ने बताया है कि मामले की जांच के तीन सदस्यीय टीम हिसार के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट तथा धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed