फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile snatching with girl at haryana

'मैं चींखती चिल्लाती रही, लोग खड़े तमाशा देखते रहे, कोई मदद को नहीं आया'

Wed, 25 Oct 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Wed, 25 Oct 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
mobile snatching with girl at haryana
युवक छीन ले गए मोबाइल
मैं चींखती चिल्लाती रही और लोग खड़े तमाशा देखते रहे, कोई भी मदद करने के लिए नहीं आया। लड़की के साथ बीच सड़क ऐसी हरकत हुई कि ये बोल पड़ी वो। घटना फतेहाबाद की है।
विज्ञापन


शहर के सबसे व्यस्त चौक और सिटी थाने से महज सौ मीटर दूर फव्वारा चौक पर मंगलवार दिनदहाड़े एक बदमाश ने युवती से मोबाइल छीन लिया और इसके बाद दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण बात ये रही कि फव्वारा चौक पर मोबाइल छीनते समय युवती ने उक्त बदमाश को पकड़ भी लिया और इस दौरान वो मदद के लिए चिल्लाई भी लेकिन आसपास दर्जनों लोगों के होने के बावजूद किसी ने भी बदमाश को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


मौका पाकर बदमाश ने खुद को युवती की गिरफ्त से छुड़ा लिया और दूसरे बदमाश की बाइक पर फरार हो गया। सिटी पुलिस की एक टीम ने सब इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को लाल बत्ती पर लगे सीसीटीवी से दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का इंतजार कर रही थी लड़की

mobile snatching with girl at haryana
युवक ने खुद को लगाई आग
डीसी कॉलोनी निवासी शानू रोजाना की तरह शाम चार बजे सिरसा से अपनी पढ़ाई करके वापिस आई थी। फव्वारा चौक पर वो अपनी मां का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शानू ने मोबाइल छीनने वाले युवक को पकड़ लिया और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी।

लेकिन आसपास कई रेहड़ियों, दुकानदारों और राहगीर चुपचाप देखते रहे, उसकी मदद को कोई आगे नहीं आया। मौका देख बदमाश ने खुद को शानू से छुड़वाकर सड़क के दूसरी ओर खड़े साथी की बाइक पर फरार हो गया। हालांकि बाइक के पीछे कुछ दुकानदार जरूर भागे, लेकिन बदमाश लाल बत्ती चौक से फरार हो गए।

स्नेचिंग की सूचना मिलते ही हमने सब ओर नाकाबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीरें भी मिली हैं। उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- जगदीश चंद्र, सब इंस्पेक्टर, सिटी थाना, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed