फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile snatching, ludhiana snatching, girl snatching, crime, ludhiana, police

पैदल जा रही युवती से मोबाइल छीना, पकड़ा तो की मारपीट

Thu, 14 Apr 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 14 Apr 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
mobile snatching, ludhiana snatching, girl snatching, crime, ludhiana, police
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
लुधियाना में मौसी से मिलने आई युवती से बीच सड़क युवकों ने मोबाइल छीन लिया। युवती ने पकड़ लिया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी, लेकिन युवती ने लुटेरे को नहीं छोड़ा। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसे काबू कर लिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने चंद्र नगर निवासी रुबी की शिकायत पर दीप विहार के रहने वाले गगनदीप सिंह और बस्ती जोधेवाल स्थित संन्यास नगर के रहने वाले रजत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


रुबी की शिकायत के मुताबिक वह अपनी मौसी गुरमीत कौर और बहन के साथ भट्टियां इलाके में रहने वाली मौसी के घर जा रही थी। जब वह भट्टियां के पास पहुंचे तो उसे एक फोन आया। उसने फोन उठाया तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसने किसी तरह पीछे बैठे गगनदीप सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनदीप ने खुद को छुड़ाने के लिए रुबी के साथ मारपीट की, लेकिन रुबी ने उसे नहीं छोड़ा। इसी दौरान महिलाओं का शोर सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों को काबू कर लिया। जांच अधिकारी सुखपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed