फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile found from gangster in Firozpur Central Jail

फिरोजपुर: केंद्रीय जेल में गैंगस्टर के पास मिला मोबाइल, दो गुट भी भिड़े, दो कैदी जख्मी

Fri, 03 Jun 2022 05:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 05:52 PM IST
सार

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर आपस में भिड़ गए। इसमें दो गैंगस्टर जख्मी होने की बात कही जा रही है। यहां पर लॉरेंस बिश्नोई और अन्य गैंग के गैंगस्टर बंद हैं।

विज्ञापन
Mobile found from gangster in Firozpur Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर केंद्रीय जेल की हाई सिक्योरिटी ब्लाक में बंद दो गैंगस्टरों से मोबाइल और नशीला पाउडर मिला है। गैंगस्टर तरनजोत के पास से 31 मई को भी मोबाइल पकड़ा गया था। अब फिर से उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को जेल के सहायक अधीक्षक सुखजिंदर सिंह की शिकायत पर उक्त गैंगस्टर बंदियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सहायक अधीक्षक सुखजिंदर सिंह और जेल मुलाजिमों ने विभिन्न चक्कियों की औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लाक नंबर चार की चक्की नंबर पांच में बंद गैंगस्टर तरनजोत सिंह निवासी लखनपाल थाना पुराना शाला, जिला गुरदासपुर के पास से मोबाइल मिला है। तरनजोत के पास से 31 मई को भी मोबाइल मिला था।
विज्ञापन


अब फिर उसके पास मोबाइल बरामद हुआ है। हैरानी की बात है कि हाई सिक्योरिटी ब्लाक में बंद इन गैंगस्टरों तक कौन व्यक्ति मोबाइल पहुंचा रहा है, इसका सुराग अभी तक जेल अधिकारी नहीं लगा सके। इसी तरह जेल मुलाजिमों ने ब्लाक नंबर-दो की चक्की की तलाशी ली तो वहां बंद गैंगस्टर पवन निवासी बूड़ा थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम (हरियाणा) से नशीला पाउडर मिला है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल कब्जे में लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में भिड़े गैंगस्टर, दो जख्मी
फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर आपस में भिड़ गए। इसमें दो गैंगस्टर जख्मी होने की बात कही जा रही है। यहां पर लॉरेंस बिश्नोई और अन्य गैंग के गैंगस्टर बंद हैं। उधर, जेल के डीआईजी तजिंदर सिंह मोड का कहना है कि गैंगस्टर आपस में भिड़े नहीं हैं, मामूली सी आपस में बहस हुई थी। दोनों गैंगस्टरों को अलग-अलग चक्की में बंद कर दिया है।


सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर गैंगस्टर आपस में भिड़े हैं। इस वारदात में दो बंदियों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। दोनों जख्मियों को सिविल अस्पताल से मरहम पट्टी कराने के बाद जेल ले गए। गैंगस्टरों की आपस में लड़ाई होने के बाद जेल अधिकारियों ने जेल के अंदर सख्ती कर दी है और अलग-अलग गैंग से संबंधित गैंगस्टरों को अलग-अलग ब्लाक में बंद कर दिया है। प्रत्येक गैंगस्टर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मालूम हो कि फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत (लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित है) को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब पुलिस लेकर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed