{"_id":"577a96e54f1c1b6f0c7fa037","slug":"missing-girl-found-missing-nepali-girl-found-minor-girl-kidnap-crime-chandigarh-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने से अगवा नाबालिग नेपाली किशोरी नया गांव में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ महीने से अगवा नाबालिग नेपाली किशोरी नया गांव में मिली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
kidneped nepali girl found
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग डेढ़ महीने पहले अगवा हुई लड़की पुलिस ने ढूंढ निकाला है। नाबालिग को किशनगढ़ से अगवा करने के आरोप में पुलिस दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं लग पा रहा था। रविवार को पुलिस लड़की को नया गांव से लेकर आई। आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई जयपाल सिंह हुड्डा ने बताया कि 17 मई को नेपाल की 14 वर्षीय लड़की का किशनगढ़ से अपहरण हुआ था। लड़की किशनगढ़ में नेपाल से अपने भाई के पास रहने आई थी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के आरोप में वहीं के चेतन मेहता को पकड़ा था। आरोपी ने बताया कि लड़की उसके साथी गुरिंदर सिंह के पास है। 26 मई को पुलिस ने गुरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया था।
एएसआई जयपाल हुड्डा ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को किशनगढ़ में खेतों के पास एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था। लड़की वहां से भागने में कामयाब रही थी। जयपाल ने बताया कि लड़की को शहर के बारे में जानकारी नहीं थी। उसे ठीक से हिंदी भी बोलनी नहीं आती है। वहीं लड़की का जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने अखबारों में लड़की को फोटो छपवाई व फोन नंबर दिया। इसके बाद फोटो को पहचानते हुए रविवार को नया गांव से एएसआई जयपाल को किसी ने फोन कर लड़की के वहां होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई जयपाल पुलिस पार्टी के साथ जब नया गांव पहुंचे तो लड़की एक व्यक्ति के साथ कपड़े की दुकान पर काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि लड़की इधर उधर भटकते हुए नया गांव पहुंच गई थी। वहां एक व्यक्ति ने उसे अपने साथ रख लिया था और दुकान पर काम पर लगवा दिया था। फिलहाल पुलिस ने लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। लड़की को अगवा करने के आरोप में दोनों आरोपी इस समय बुड़ैल जेल में है।