{"_id":"6065d052cb17df5f15790811","slug":"misdeed-with-woman-in-a-village-of-batala-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर वारदात : जीजा ने साले को बंधक बनाया फिर उसी के सामने उसकी गर्भवती पत्नी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर वारदात : जीजा ने साले को बंधक बनाया फिर उसी के सामने उसकी गर्भवती पत्नी से किया दुष्कर्म
Thu, 01 Apr 2021 07:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला के एक गांव में बुधवार रात करीब 1: 00 बजे जीजा ने साले के घर में घुसकर उस पर हमलाकर घायल कर दिया। बाद में साले के सामने उसकी गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी जीजा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्जकर लिया है। गुरुवार को पीड़ित साले ने जीजा पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन की शादी 20 साल पहले हुई थी। उसका जीजा उनकी बहन के साथ मारपीट करता था लेकिन हर बार रिश्तेदारों के बीच मामला सुलझा लिया जाता था।
विज्ञापन
लंबे समय से बार-बार मारपीट के कारण उसकी बहन अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान उसके जीजा ने बहन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस बात की रंजिश को लेकर जीजा गुस्से में आ गया और बुधवार रात को करीब 1: 00 बजे दो अज्ञात युवकों के साथ उनके घर में घुसा। अपने दो साथियों समेत पहले उसने उसको तेज हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया और फिर उसे बांध दिया। उसके बाद उसके सामने उसकी पत्नी से जीजा ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया इस संबंध में उन्हें शिकायत मिली है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी जीजा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर लिया है। अन्य दो लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
उधर, फिरोजपुर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी महालम ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। उसके परिजनों ने जब आरोपी के पारिवारिक सदस्यों से शादी की बात की तो आरोपी ने मना कर दिया। आरोपी कई बार बहाने से घर बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में पीड़िता ने थाना वैरोके पुलिस को शिकायत दी। एसआई जसबीर कौर ने बताया कि आरोपी लवप्रीत के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।