फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Woman in a hotel of Zirakpur

दो वारदातें: जीरकपुर में कंपनी के एमडी ने महिला से चार दिन किया दुष्कर्म, तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाले को चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा

Tue, 05 Apr 2022 11:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/चंडीगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर/चंडीगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Apr 2022 11:44 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि जनवरी 2022 में उसके पेट में दर्द हुआ। इसकी जानकारी उसने आरोपी एमडी को दी। आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह पांच सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद आरोपी ने नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भपात करवा दिया।

विज्ञापन
Misdeed with Woman in a hotel of Zirakpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल की एक कंपनी के एमडी ने अपनी महिला स्टाफ के साथ जीरकपुर के एक होटल में चार दिन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पलवल पुलिस ने कंपनी के एमडी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना जीरकपुर को भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 313, 323, 376(2), 377, 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अनिल गुप्ता निवासी पलवल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह पलवल की एक कंपनी में सीनियर पद पर कार्यरत है। एक दिन कंपनी के एमडी ने उसे चंडीगढ़ हेड ऑफिस जाने के लिए कहा और जीरकपुर के एक होटल में कमरा बुक करवा दिया। जब वह होटल पहुंची तो कुछ ही देर बाद आरोपी भी वहां पहुंच गया और उसके साथ लंच किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि एमडी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह अगले दिन होश में आई। उसने ऑफिस का काम खत्म किया और पलवल जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाई। इतना ही नहीं उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिससे वह घबरा गई और एमडी ने उसे चार दिन होटल में रखा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाकर वापस पलवल भेज दिया। बदनामी के डर से वह चुप्पी साधे रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के एक निजी अस्पताल में करवाया गर्भपात
पीड़ित महिला ने बताया कि जनवरी 2022 में उसके पेट में दर्द हुआ। इसकी जानकारी उसने आरोपी एमडी को दी। आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह पांच सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद आरोपी ने नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पलवल पुलिस को इस मामले में शिकायत दी। पुलिस ने एमडी अनिल गुप्ता के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जीरकपुर थाने को भेजी है। जीरकपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एनआरआई महिला की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा था पांच लाख,  गिरफ्तार
एनआरआई महिला को प्यार के जाल में फंसाकर अश्लील तस्वीरें खींचने और उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से वीडियो वायरल न करने के एवज में पांच लाख रुपये मांग रहा था। आरोपी की पहचान बरनाला जिला निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।  

पुलिस ने बताया कि कनाडा से एक महिला ने ऑनलाइन शिकायत दी थी। शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती बरनाला के गगनदीप सिंह से हुई थी। कुछ दिन पहले वह भारत आकर गगनदीप से मिली भी थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी तस्वीरें ले लीं। इसके बाद पीड़िता कनाडा चली गई। आरोपी ने उसे उसकी तस्वीरें भेजकर कहा कि उसके खाते में कुछ रुपये डाल दे। ऐसा न करने पर वह तस्वीरों को वायरल कर देगा। 

पहले तो पीड़िता ने उसके बैंक खाते में रुपये डलवा दिए। बाद में आरोपी पीड़िता को और परेशान करने लगा और धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने लगा। परेशान होकर महिला ने कनाडा से चंडीगढ़ पुलिस को मेल पर शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसान है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed