फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with three year old girl in Yamunanagar of Haryana

बेहद घिनौनी वारदात : तीन साल की बच्ची से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मां को मासूम ने ऐसे बताई आपबीती

Wed, 31 Mar 2021 01:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 01:16 AM IST
सार

  • खेलने के बहाने तीन साल की बच्ची को बाड़े में ले गए थे आरोपी 
  • शौच करते समय दर्द होने पर मां ने पूछा तो बच्ची ने बताई आपबीती
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Misdeed with three year old girl in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में मौसी के घर खेलने जा रही तीन साल की बच्ची को एक युवक व उसके 15 साल के दोस्त ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी बच्ची को खेलने के बहाने अपने बाड़े में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने बच्ची से गलत काम किया। शौच करते समय जब बच्ची को दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह व युवक को जिला जेल भेजा गया। एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 
विज्ञापन

26 मार्च को दोपहर बाद करीब दो बजे उसकी तीन साल की बेटी गांव में ही अपनी मौसी के घर खेलने जा रही थी। 

रास्ते में ही गांव के ही 20 साल के युवक ने अपने 15 साल के दोस्त के साथ मिलकर उसकी बेटी को रोक लिया। आरोपी उसे खेलने की बात कहकर अपने बाड़े में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों लड़कों ने उसकी तीन साल की बच्ची से गलत काम किया। शाम को जब वह अपनी बच्ची को शौच कराने लगी तो उसने दर्द होने की बात कही। जब उसने इस बारे में उससे पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। हालांकि वह पूरी बात नहीं बता पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह संदेह में रही। 28 मार्च को उसकी लड़की उसकी बहन के लड़के के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी 15 वर्षीय लड़का फिर वहां आया और उसकी बेटी को अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान उसका देवर वहां पहुंच गया। उसके देवर ने उस लड़के को पकड़ लिया। तब उसकी बेटी ने लड़के की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यह वही लड़का है, जिसने उसके साथ गलत काम किया था। 

उसके देवर ने जब उस लड़के से दूसरे लड़के के बारे में पूछा तो उसने उसका नाम बताया। इसके बाद आरोपी उनके चंगुल से छूट कर फरार हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके नाबालिग दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच की। सोमवार देर शाम को पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। 


बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह अंबाला और आरोपी युवक को जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed